Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भगवान का दूसरा रूप होते हैं डॉक्टर, श्री नर्सिंग होम हॉस्पिटल के डाक्टरों ने किया संतोष का सफल आपरेशन,संतोष और परिजनों के चहरे में आई खुशी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला के ग्राम पंचायत खिसोरा का रहने वाले संतोष का सफल ऑपरेशन के बाद चेहरे में खुशी आई हैं। संतोष बाईक से गिर गया था जिसके बाद वह घर चला गया। अचानक कुछ दिनो बाद सर में दर्द होने लगा। तब उसे उसके परिजन संतोष को श्री नार्शिंग होम हॉस्पिटल जांजगीर लाए, जब डॉक्टर के पास संतोष को ले जाया गया तब डाक्टर ने सीटी स्कैन कराने कहा, संतोष ने सीटी स्कैन कराया तब पता चला कि संतोष के सर में थक्का बहुत ही ज्यादा मात्रा में जम गया हैं,जिसके बाद से संतोष और उसके परिजनों के होश उड़ गए,संतोष ने जीने की आस छोड़ दी थी और उसके परिजन भी काफी मायूस हो चुके थे, लेकिन वो कहावत तो सुनी ही होगी कि डॉक्टर तो भगवान का दूसरा रूप होते हैं, डाक्टर ने संतोष और उसके परिजनों को समझाया, जिसके बाद डाक्टरों ने संतोष के सर का जल्द ही ऑपरेशन करने की बात कही , तब जाकर मरीज संतोष और उसके परिजनों के चेहरे में खुशी आई, डाक्टरों द्वारा संतोष का सफल ऑपरेशन किया गया और आखिरकार डाक्टरों ने संतोष की जान बचा ही ली, संतोष को डिस्चार्ज कर दिया हैं और परिजनों ने श्री नर्सिंग होम हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

See also  HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन, डॉ.एस.के. पामभोई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम देगी HMPV को लेकर अपना अभिमत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!