छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
डाक्टरों ने होली मिलन समारोह में खूब उड़ाया अबीर गुलाल, आयुश मेडिकल एसोसिएशन जांजगीर चाम्पा और मेकसाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में हुआ होली मिलन समारोह…

जांजगीर-चांपा। रविवार को आयुश मेडिकल एसोसिएशन एवं मेकसाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद चिकित्सकों एवं मेकसाइन फार्मा के सीईओ मनोज चन्द्रा एवम एरिया मैनेजर आशीष कश्यप, अम्बिका राजवाड़े, मनी मेतई एवम दवा प्रतिनिधि गौरव साहू कृष्णा साहू ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गले मिले।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुश मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर वाई के अग्रवाल ने कहा कि होली बसंत ऋतु का संदेश वाहक माना जाता है एवं धार्मिक मान्यताओ के अनुसार बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज में कार्य कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा के रूप में काम करते हैं। प्राथमिक उपचार कर लोगों का जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रवि सराफ, डॉ सी एस चन्द्रा, डॉ सुरेन्द्र मिश्रा ने करते हुए चिकित्सकों को होली की बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सक ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को संभाले हुए हैं, कोरोना काल में अनुभवी चिकित्सक ही अधिकतम कोरोना मरीज का इलाज कर जान बचाने का कार्य कर चुके हैं ऐसे चिकित्सकों को कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर चुके है। डॉक्टर रवि सराफ, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने होली फ़ाग गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और समा को बांधे रखा। आभार मेकसाइन फार्मा के संचालक मनोज चंद्रा ने किया और कहा कि सभी के सहयोग से आज का होली मिलन समारोह हुआ सभी इसी तरह से एक दूसरे को सहयोग करते हुए ऐसे आयोजन करते रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेन्द्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सर्व डॉक्टर वाई के अग्रवाल, डॉक्टर सुरेन्द्र मिश्रा, डॉक्टर रवि सराफ, डॉक्टर आर आर पालेलकर, डॉक्टर भूपेंद्र गवेल, डॉक्टर ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर लेखचंद साहू, डॉक्टर आर के राठौर, डॉक्टर रवि सराफ, डॉक्टर चेतन देवांगन, डॉक्टर विकाश राठौर, डॉक्टर सत्यपाल, डॉक्टर हेमंत कश्यप, डॉक्टर अजय राठौर, डॉक्टर श्याम चरण साहू, डॉक्टर आर के चन्द्रा, डॉक्टर एम के आदिले, डॉक्टर सी एस चन्द्रा, डॉक्टर रवि श्रीवास, डॉक्टर लक्ष्मी प्रिया स्वर्णकार, डॉक्टर प्रिती सोनी, डॉक्टर शशि कश्यप, डॉक्टर अर्चना साहू, डॉक्टर मंजू राठौर मौजूद रहे।



