Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चांपा तहसील में तैनात कानूनगो तनेन्द्र कुमार सोनी का पैसा मांगते आडियो हुआ वायरल,  बिना पैसा लिए नहीं करते किसी का काम…

जांजगीर-चांपा। जिला जांजगीर चांपा के तहसील  में तैनात कानूनगो तनेन्द्र कुमार सोनी ने तहसीलदार के नाम पर लोगों से 1000 रुपए तक की अवैध वसूली करने में मस्त है। कानूनगो तनेद्र कुमार सोनी का रकम मांगते हुए सोशल मीडिया में एक आडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी है लेकिन उनके अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारी है कि सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। चाम्पा तहसील कानूनगो को यदि वरासत के मामले में रकम नहीं मिल पाती तो वह लोगों को तहसील का चक्कर लगवाते रहते हैं। जिससे परेशान हो कर फरियादी उनकी डिमांड आसानी से पूरी कर देते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर तहसील कर्मचारी का रिश्वत मांगते हुए आडियो वायरल हो रहा है। यही नहीं तहसील चाम्पा में कानूनगो से लेकर तहसीलदार के यहां पदस्थ की कारनामा सोचने वाली बात है कि आखिर यह सब कर्मचारी इतने मंडल क्यों हैं जो जनता से धना दोहन कर रहे हैं, अब इस आडियो को अधिकारी कितना संज्ञान लेते हैं इस बात की इंतजार जनता कर रही है।

See also  C.G News : रायपुर में GST की बड़ी रेड! अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर कार्रवाई…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!