जनपद पंचायत जैजैपुर में स्वीप कर्यक्रम के तहत स्कूटी और बाइक रैली का हुआ आयोजन, स्कूटी और बाइक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक बी पी भरद्वाज के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान, मैराथन दौड़, दीवारों में लेखन कार्य सहित स्वसहायता समूह के माध्यम से गाँव–गाँव में मतदान जागरूकता के लिए विविध गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज स्वीप गतिविधि के तहत जनपद पंचायत जैजैपुर में सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत हसौद से ग्राम पंचायत परसदा तक स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूटी और बाइक रैली में जनपद के अधिकारी कर्मचारी, सचिव, रोजगार सहायक, एनआरएलएम बिहान के कैडर्स तथा गणमान्य नागरिकों ने पूरे हर्षौल्लास के साथ स्कूटी और बाइक रैली में शामिल होकर मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप को सफल बनने हेतु थाना प्रभारी हसौद का योगदान रहा।
मतदाता जागरूकता हेतु आमजनों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जायेंगे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर वर्षा रानी से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत विधानसभा निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम पंचायत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सचिवों की समीक्षा बैठक जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में आयोजित की जाएगी। साथ ही मतदाता जागरूकता के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद में मतदाता सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जायेंगे।



