Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध 2 सट्टेबाजों के खिलाफ कारवाई, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस का अभियान…

सक्ति। सक्ति में पदस्थापना के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सभी थाना क्षेत्रों के संचालित किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, और जुआ सट्टा खेलने खिलाने वालो के विरुद्ध कठोर करवाई किए जाने की हिदायत थाना प्रभरायों को दी है। इसका पर्यवेक्षण अतरिक्त पुलिस अधीक्षिका रमा पटेल के द्वारा सतत किया जा रहा है,औऱ sdop सक्ति मनीष कुंवर इस अभियान का नेतृत्व अनुभाग में कर रहे हैँ। इसी क्रम 29 मार्च 24 की शाम को, सक्ति पुलिस नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा सट्टे की कार्रवाई के लिए नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम भेजी गई थी की टीम ने वार्ड नंबर 2 में मुखबिर से सुचना के आधार पर रेड करके राकेश बंटी अग्रवाल ,पिता- रामकुमार अग्रवाल, 39 वर्ष, निवासी-वार्ड नंबर 2, सकती को पकड़ा गया जिसके पास से सट्टा की पर्चियां बरामद होने प़र उनको जपती करके छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार करवाई की गई।

See also  TI Manish Tiwari : बाबा बागेश्वर का पैर छुने वाले TI की छुट्टी, रायपुर एयरपोर्ट पर ऑन-ड्यूटी निरीक्षक का वीडियो हुआ था वायरल

इसी तरह पुलिस की दूसरी टीम ने स्टेशन पारा निवासी सुनील यादव @ सुनील बिहारी के पास से मोबाइल में रुपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा खिलाए पाए जाने पर, उसके पास से मोबाइल की जपती की गई, और आरोपी सुनील कुमार यादव, पिता- हरेराम यादव, 36 वर्ष, रेल्वे कॉलोनी सकती के विरुद्ध भी छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार करवाई की गई। उक्त व्यक्ति के मोबाइल और बैंक अकाउंट को परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त कर आगे कारवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को कारवाई और गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उनको जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है, की जुआ सट्टा में जो भी व्यक्ति सलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल से या ऑनलाइन सट्टा जुआ खिलाने वालों के मोबाइल और बैंक अकाउंट का परीक्षण करके उनको फ्रीज कराया जाएगा, और जिनकी भी संलिप्तता इसमे पाई जाएगी, उनके विरुद्ध भी कारवाई की जायेगी।
इस कारवाई मे थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक अजय कुरेय,संजीव शर्मा, आरक्षक मनोज लहरे, एकेश्वर चन्द्र, यादराम चन्द्र, श्याम गाबेल. वज्रसेन ,गोपेश्वर ,आफसा परवीन कि महत्वपूर्ण भुमिका रही।

See also  CG News: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, गुत्थी सुलझाने उतरी 8 सदस्यीय SIT, जांच तेज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!