Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोकसभा निर्वाचन 2024: बीएलओ को डाकमत पत्र के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में बूथ लेवल अधिकारी को अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर छिकारा ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीएलओ को अनिवार्य रूप से सभी मतदाताओं को 7 अप्रैल तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरे गंभीरता से प्रशिक्षण लेते हुए मतदान प्रक्रिया सहित संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी हासिल करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए डाक मत पत्र के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, उप संचालक संचालक योजना एवं सांख्यिकी पायल पांडेय, मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने पर निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान, मंत्रिपरिषद ने लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को दी मंजूरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!