छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
1 लाख 21 हजार 600 रूपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर अंकुश लाने के जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24 मार्च 2024 को जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति शारदा चौक जांजगीर तरफ से मादक पदार्थ गांजा लेकर नैला रेल्वे स्टेशन की ओर जा रहे है, की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु सायबर टीम, आरपीएफ टीम को सुचना देकर संयुक्त टीम कार्यवाही किया गया। घटना स्थल शारदा चौक जांजगीर में दो व्यक्ति मिले जिन्हें पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना अपना नाम गजपति राणा एवं संजय दास निवासी ढूंगी थाना तूसरा जिला बालंगीर उड़ीसा का होना बताए। जिनके पास से दो ट्रॉली बैग के अंदर 10 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक जीवन वैष्णो, नीतीश विश्वकर्मा, इश्वरी राठौर, शिव रॉय सागर, सायबर सेल आर पी बघेल, आर पी एफ से सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आर पी दिवेदी, एस. एस. यादव आरक्षक पी भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।



