Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् की जा रही है कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। मोटर सायकल में तीन सवारी, नो पार्किग में बाहन खड़ी करना, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, वाहन में रिफलेक्टर ग्लास नही होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में कुल 165 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल  53 हजार 700रुपए का समन शुल्क लिया गया।
विवेक शुक्ला (भा. पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 18 मार्च 2024 को जिला के थाना, चौकी में विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें जिले में कुल 165 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाइस दी जा रही है।

See also  विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाया साइबर टीम द्वारा अवैध वसूली का मामला, गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!