Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के अलग-अलग जगहों से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना बलौदा क्षेत्र में आरोपी गिरी लाल लहरे निवासी खिसोरा के कब्जे से 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना मुलमुला क्षेत्र में आरोपी दुर्गेश यादव निवासी झलमला के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में आरोपी परमेश्वर यादव निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना बिर्रा क्षेत्र में आरोपी अनुप कुमार कश्यप के कब्जे से 33 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 8200 रुपए बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी. विनोद जाटवर थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

See also  धनतेरस-दीपावली पर रेड एप्पल में जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को मिलेंगे चांदी के सिक्के, बाइक और महंगे उपहार!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!