Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह एवं जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश…

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी का सक्ती में विधानसभा स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश किया। तो वहीं सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने भी अपने समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया, कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण देव,जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शक्ति कृष्णकांत चंद्रा,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू, भाजपा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिले के भाजपा संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला सहित काफी संख्या में जिले के पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। तो वहीं आगंतुक नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव पूरे भारत देश में 400 सीटों पर जीत दिलाने कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करें एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को जिताएं। वही पूरे कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने वालों का तांता लगा रहा तथा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जहां जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया गया।

See also  CG NEWS: 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी में बच्चों ने दिखाए करतब...

तो वहीं 18 मार्च को भाजपा के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश किया है,उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी में जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर जो की महंत समर्थक माने जाते हैं।
भाजपा में कई सरपंच,एवम पार्षदो ने भाजपा प्रवेश किया प्रवेश करने वालो में प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल प्रिंस शक्ति जोगी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन शर्मा सक्ति जितेंद्र चौहान जनपद सभापति श्रुति लाल जायसवाल सरपंच दुर्गा अजय सिंह राजपूत पार्षद बाराद्वार दीपक राय जिला महासचिव युवा कांग्रेस राहुल शर्मा पूर्व कांग्रेस खेल विभाग बृजभूषण द्विवेदी संचालक जगरानी कॉलेज बाराद्वार चुन्नीलाल साहू चौलेश्वर चंद्राकर चूड़ामणि राठौर सुरूति जायसवाल संजय राठौर कंचनपुर कोटवार बीडीसी जुड़गा त्रिलोचन सिदार गोपी जगत बोतली सरपंच रतिराम सिद्धार्थ आदिवासी सभापति शक्ति जिला इशांत राठौड़ युवा सेवा जिला अध्यक्ष सक्ति विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

See also  कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य का किया लोकार्पण....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!