Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन महिने में पूरे किए सभी महत्वपूर्ण वादे…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी छग की विष्णुदेव सरकार ने अपने तीन महीना पूरा करते ही प्रदेश की जनता से किए गए सभी महत्वपूर्ण वादे पूरा कर लिया गया। उक्त बाते पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश की जनता खुशहाल है। हमने महतारी वंदन योजना जिसमे 70 लाख से अधिक महिलाओ के खाते में सीधे एक हजार रुपए, किसान बकाया बोनस के तहत 10 मार्च को वर्चुअली 655 करोड़ खाते में, प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत 11 हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति इसमे सभी वर्ग के गरीबो के आवास बनने का सपना पूरा होगा। तेंदुपता संग्राहको को 4500 प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा किया है। सरकार प्रदेश की जनता को निशुल्क में अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करा रही है। पी एस सी परीक्षा 2021 में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराई जा रही है जो युवाओ के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इसी तरह सभी महत्वपूर्ण वादे 90 दिन की भाजपा सरकार ने पुरे किए जो मोदी की गारंटी को पूरा व सही साबित करता है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सप्रभारी मनोज मिश्रा, पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

See also  लीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!