Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लगातार जनसंपर्क कर रही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, जन-जन तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मांग रहीं समर्थन…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। रविवार को वे राहौद, लोहर्सी,  खरौद, सलखन, गोधना, कटौद, तुस्मा, शिवरीनारायण में जनसंपर्क किए। भाजपा प्रत्याशी ने डबल इंजन की भाजपा सरकार के योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुंच रही हैं। वहीं महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹12000 प्रतिवर्ष और ₹1000 प्रति माह रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से जारी किए।  भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े अपनी जनसंपर्क के दौरान पामगढ़ के सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महतारी वंदन योजना वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए 1000 की राशि महिलाओं खाते में ट्रांसफर करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। हमारे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों महिलाओं और युवाओं से जो वादा किया था वह अब पूरा हो रहा है। 70 लाख से अधिक महिलाओं को 700 करोड़ की महतारी वंदन योजना के तहत छग की महिलाओं को वर्चुअल डीबीटी के माध्यम से जारी किए।
पामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट मांगा और आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने की अपील की गई।

See also  कालाष्टमी महा-उपाय 2026 : शत्रुओं की चाल होगी ‘फेल’, आज काल भैरव के मंदिर में चढ़ाएं ये खास चीज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!