Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महतारी वन्दन सम्मेलन में प्रचार सामग्री का आम नागरिकों को वितरण ,सरकार की योजनाओं की कर रहे है मुक्तकंठ से सराहना…

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज प्रदेश सरकार की फ़्लैगशिप योजना महतारी वन्दन योजना की राशि अन्तरण के अवसर पर  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित  सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, मातृत्व जतन महतारियों का वन्दन, रामो विग्रहवान धर्म, सचित्र केलेण्डर  सुशासन के दो माह पुस्तक  सहित  मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के नए अंक का वितरण किया गया है।

प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए माताओं और  बहनो का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। बड़ी तादात में आये  जनसमुदाय ने पुस्तकों  का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि  विष्णु देव सरकार ने अल्प समय में ही जनहितकारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये हैं। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर  प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की है।

See also  गेवरा खदान में घटिया कोयले की आपूर्ति से हड़कंप, मिट्टी-शेल पत्थर की मिलावट पर विवाद गहराया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!