छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा की लोकसभा प्रबंधन समिति की हुई बैठक…

जांजगीर-चांपा। जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर मे लोकसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक को प्रमुख रूप लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रबंधन समिति के सभी प्रारूपो के सदस्यों को वन टु वन बातचीत कर अगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने भी समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को लोकसभा के सभी बुथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक काम करना है। उन्होने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि हमको मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार 400 पार के नारे के साथ भाजपा की सरकार बनाना है और देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बनाना है। बैठक को लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ के प्रयास से मुझे टिकट मिला है और अब आगामी चुनाव में आप सभी के मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हमे लोकसभा में जीत मिलेगी। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सप्रभारी गुरूपाल भल्ला, लोकसभा संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा, सहसंयोजक खिलावन साहु, दिनेश जांगीड, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, सनम जांगडे, सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत ठाकुर, लीलाधर सुलतानिया, संयोगिता जुदेव, श्याम बाई साहु, मेघाराम साहु, दिनेश सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, धनीराम धीवर, विवेका गोपाल, अमर सुल्तानीया, जितेंद्र देवांगन, अभिमन्यु राठौर, नंदनी रजवाडे, संतोषी दुबे, रजनी साहु, मोहन कुमारी साहु, मीरा पतकी, मनोज मिश्रा, पंकज अग्रवाल, धनंजय नामदेव, आशुतोष गोस्वामी, गणेश श्रीवास, निरंजन कोसले, अरूण झाझडिया, रामवतार अग्रवाल, मांगेलाल अग्रवाल, नवीन राठौर, चमन शिव सिंह, मोहन यादव, प्रदीप सोनी, मुकेश जायसवाल, रामखुबवानी, मणिकांत अग्रवाल, लोकेश साहु, विक्रम प्रताप सिंह, संजय रामचन्द्र सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



