Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सीसी रोड का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी : विधायक

जांजगीर-अकलतरा। समीपस्थ गांव परसाही नाला में विधायक मद से स्वीकृति सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विधायक द्वारा पूजा अर्चना कर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण कार्य नहीं होने से गांव के लोगों को आवागमन करने में परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा था। पक्के सीसी रोड का निर्माण कार्य होने से गांव के लोगों आवागमन में सुविधा मिलेगी। गांव के लोगों द्वारा गांव में अन्य निर्माण कार्य के लिए अवगत कराने पर विधायक द्वारा निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच गंगोत्री साहू, उप सरपंच काशीराम गोंड, पंच रेखा गोस्वामी, प्रभा मरकाम, श्यामा साहू, रुक्मणि जगत, हीरामणि गंधर्व, परस्मती मरकाम, रामनाथ मरकाम, संतोष यादव, गगन गुरुद्वान, सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम प्रसाहीनाला में विधायक मद से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन सरपंच, उपसरपंच एवं नागरिकों की उपस्थिति में विधायक के द्वारा किया गया।

See also  IAS कैडर लिस्ट जारी : छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए आईएएस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!