Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आर्थिक रूप से कमजोर लोग शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो: मंत्री बघेल, विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली…

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये है। जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्ति शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो सके। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थी।

खाद्य मंत्री ने सभी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आमजन की मूलभूत आवश्यकताएं पानी, बिजली, शिक्षा व चिकित्सा की पूर्ति हो यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा।

See also  प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखती हैं, जिन्हें समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाता है, इन समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निश्चित समयबद्ध अवधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शासन और प्रशासन का सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण है यदि हम एक साथ आगे बढ़ेंगे तो हमारे जिले का सकारात्मक विकास होगा।

समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सही मायने में जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता मिली इसके लिए सर्वे सूची का परीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही एकल शिक्षक वाले विद्यालय, जल जीवन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की वस्तु स्थिति और सड़कों की वस्तु स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्य में कसावट लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

See also  AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ को क्या हुआ? ऑस्ट्रेलिया को मजबूरी में उस्मान ख्वाजा को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में करना पड़ा शामिल

बैठक में प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मराबी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, रंजनी रवि शंकर, राजेश अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, अजय अग्रवाल, थलेश्वर साहू, राम कृपाल साहू, शांति सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रोहित व्यास, डीएफओ पंकज कमल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!