Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधायक बालेश्वर साहू ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पीला कर अभियान की शुरुवात की…

बम्हनीडीह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। वही विधानसभा क्षेत्र भर में इस दौरान हजारों बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाने के बाद विधायक ने बीएमओ अजंभर सिसोदिया  से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर बीएमओ को उचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक के साथ उर्दू अकादमी सदस्य गुलाबुद्दीन खान सहित कार्यकर्ता और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को जरूर खुराक पिलाएं। इससे कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज बूथों पर पल्स पोलियो की दवा दी जा रही है। सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।

See also  Korba Crime : प्रेमप्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद की आत्महत्या; वीडियो कॉल से बची युवती की जान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!