Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात पुलिस द्वारा 07 बड़े भारी वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर मोटर अधिनियम के तहत 19 हजार रूपए का समन शुल्क वसूला गया…

जांजगीर-चांपा। नैला फाटक से बलौदा मार्ग की ओर रोड़ किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण रोड़ पर आवागमन में बाधा होती है एवं दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। इस हेतु राईस मिल से आगे भारी वाहन खड़ी नहीं करने के संबंध में सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है एवं भारी वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया गया कि सांकेतिक बोर्ड के आगे रोड़ किनारे वाहन खड़ी नहीं करेंगे। इसके बावजूद भी रोड़ किनारे वाहन खड़ी किये जाने पर विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 (प्रतिबंधित मार्ग में वाहन प्रवेश करना) के तहत् 07 वाहनों पर कार्यवाही कर 19 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको को भविष्य में प्रतिबंधित मार्ग में वाहन प्रवेश नहीं करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई है।
 उपरोक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025: उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष,मंत्रीगणों सहित विधायकों ने दी शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!