शासकीय मिडिल स्कूल काँसा नवागढ़ में सम्पन्न हुआ पीटीएम कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पालक अध्यापक मीटिंग शासकीय मिडिल स्कूल कांसा में आयोजित हुआ जिसमे नोडल अधिकारी शा. उ. मा. विद्यालय भडेसर के प्राचार्य आर. एल. सांडे द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों का अभिवादन करते हुए नियमित विद्यालय भेजने पर चर्चा, पढ़ाई का कोना एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा के सजीव प्रसारण पर चर्चा की गयी बच्चों की आज के युग में बच्चों की शिक्षा अनिवार्य है। तो, बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की क्या भूमिका है इस पर भी चर्चा की गयी। साथ में नोडल अधिकारी सांडे सर के साथ उपस्थित सहायक ग्रेड 03 दुर्गेश चतुर्वेदी ने बच्चों कों जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बच्चों कों जाति सम्बन्धित दस्तावेज की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक शिक्षक और पालक और बच्चे उपस्थित रहकर अभिभावक शिक्षक बैठक PTM कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।



