Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सोलर होमलाइट से कोंटा के दूरस्थ गांवों के बच्चों में फैलेगा शिक्षा का उजियारा, मुख्यमंत्री साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित, कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता…

रायपुर। सरकार की जनता के प्रति  संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।

ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।

See also  ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 7.93% की गिरावट...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें।

Advertisment

सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।

See also  सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 9 फीसदी तक उछल गए वोडाफोन-आइडिया के शेयर

उल्लेखनीय है कि आज बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव, नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

See also  IFS Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!