Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खाद्य मंत्री बघेल: यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की…

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ में जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि ठेठवार यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज मेहनतकश समाज है। इस मौके पर खाद्य मंत्री ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की।

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। इस अवसर पर यादव समाज के ज़िला अध्यक्ष डॉ. बी दृपी. यदु सहित यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

See also  जिला होम गार्ड के नगर सैनिकों एवं जिले के कंपनियों के निजी सिक्योरिटी गार्ड का आगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुये निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल जिला पंचायत जांजगीर में ली गई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!