Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाई, 2 सटोरिए हुए गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस का अभियान…

सक्ति। सक्ति में पदस्थापना के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सभी थाना क्षेत्रों के संचालित किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, और जुआ सट्टा खेलने खिलाने वालो के विरुद्ध कठोर करवाई किए जाने की हिदायत थाना प्रभारियों को दी है। इसका पर्यवेक्षण अतरिक्त पुलिस अधीक्षिका गायत्री सिंह के द्वारा सतत की जा रही है। इसी क्रम में सक्ति पुलिस द्वारा दो अलग अलग टीमो के द्वारा 17 फरवरी 24 को हैस्पिटल रोड के पास विजय अग्रवाल पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल उम्र 40 वर्ष हटरी रोड सक्ति के द्वारा सट्टे खिलाए जाने पर कार्यवाही की गई है तथा एक अन्य आरोपी गोविंद राव पिता बाबूराव उम्र 51 वर्ष कंचनपुर सक्ति के द्वारा सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर उसे पकड़कर उसके विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।नगर निरीक्षक सक्ति विवेक शर्मा के नेतृत्व में सक्ति पुलिस सट्टे के विरुद्ध सतत अभियान चला रही है।आज की इस कारवाई में, सक्ति पुलिस की टीम के एएसआई मथुरा प्रसाद मानेवार ,और प्रधान आर. आनंद राम कवर आर दीपक साहू , सेतराम पटेल महिला आर. रेखा राठौर विजय जोल, रघुराज सिदार का विशेष योगदान रहा।

See also  जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में पूछे सवाल...

पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है, की जुआ सट्टा में जो भी व्यक्ति सलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बक्शा नही जायेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!