Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली सिरप बिक्री हेतु मोटर सायकल में परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। सायबर सेल जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 02 फरवरी 24 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की रायगढ से बिलासपुर हाईवे रोड ग्राम पेण्ड्री की ओर से जांजगीर तरफ एक मोटर सायकल काले रंग की में दो व्यक्ति नशीली सिरप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं की सूचना पर पेण्ड्री हाईवे रोड के पास घेराबंदी कर एक मोटर सायकल काले रंग को पकड़ा गया। जिसमे बैठे व्यक्ति अपना नाम नितिन सारवे, राकेश कुमार गबेल का होना बताए जिनके मोटरसायकल की तलाशी लेने पर दोनों के बीच में 01 कार्टून में कुल 115 नग wincerex कफ शीरप कीमती 20700 रुपए एवं घटना में उपयोग किए HF डिल्क्स मोटर सायकल काले रंग की बिना नंबर को मुताबिक जब्ती पत्रक जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 90/24 कायम किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल, उप निरी. भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह आरक्षक रोहित कहरा, अर्जुन यादव, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!