Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पुरानी रंजिश पर हत्या करने के नियत से घर अंदर घुसकर रॉड से प्राण घातक हमला करने वाले फरार 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुरानी रंजिश पर हत्या करने के नियत से घर अंदर घुसकर रॉड से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला फरार 02 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अश्वनी गुप्ता निवासी जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की 01 फरवरी 23 को शाम 04.30 बजे अपने दोस्त के घर में था तभी सोनी बरेठ अपने तीन अन्य साथी के साथ घर अंदर घुसकर पूरानी रंजिश पर से प्रार्थी को घर से निकाल कर हत्या करने की नीयत से अपने साथी के साथ मिलकर रॉड एवं डंडा से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 831/23 धारा 307, 452, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
घटना घटित कर आरोपी राहुल शर्मा, करण शर्मा फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर की सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा। हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने साथी सोनी बरेठ के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त एक डंडा को पेश करने पर जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक भवानी सिंह एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय सहित विकासखंड, तहसील, नगर पालिकाओं, जनपदों में लागू होगा बायोमैट्रिक आधार उपस्थिति प्रणाली, कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक आधार उपस्थिति प्रणाली इंस्टॉल करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!