Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार राहुल अग्रवाल पिता  छगनलाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंडी् रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05 अक्टूबर 2025 के रात्रि 2:00 बजे दुकान के शटर के तोड़ने की आवाज आने पर वह अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान के शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे जो प्रार्थी को देखकर तीनों भाग गए जिन्हें रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेरा बंदी कर पकड़े ‌‌है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विविचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर ,चमन हितेश दिनकर से पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि चोरी करने के नियत से रात्रि में घूम रहे थे तथा अपने पास एक पिस्टल और कारतूस रखे हैं। जिसे जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी से लेना बताएं जो आरोपी जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त सभी आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार  किये।
आरोपीयों से 01नग पिस्टल, 05 नग कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल, 02 नग साब्बल, 02 नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।
गिरफ्तार आरोपी
(1) मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम  लक्की डेयरी  के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
 (2) चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम  तागा थाना मुलमुला
 (3) हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला
(4) जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर
(5) तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, रात्रि गस्त पेट्रोलियम प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे ,सुनील सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Janjgir News : कोतवाली थाना पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप हादसे में युवक जिंदगी और मौत से जूझता रहा, पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी, एफआईआर दर्ज नहीं, समझौते का दबाव और हाइवा छोड़ने का आरोप; एसपी से की गई शिकायत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!