Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल…

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे  कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभिन्न कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान –
       जिला कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, आदिवासी विकास, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेशम विभाग, सहकारी बैंक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित सभी कार्यालय में राष्ट्रगान गाया गया।

See also  राणी सती दादी हॉस्पिटल के संचालक ने अपना धंधा चमकाने कटवा दिए डीएमएफ मद से लगे दर्जनों पेड़, हॉस्पिटल संचालक डॉ. हेमेंद्र जायसवाल की मनमानी से ठूठ में तब्दील हुए सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!