Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है महाकुंभ की भव्यता, ISRO ने जारी की शानदार तस्वीरें…

महाकुंभ नगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को महाकुंभ नगर में टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, जो महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से करोड़ों लोग आ रहे हैं। महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। यह 13 जनवरी से प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है और 26 फरवरी तक 45 दिन चलेगा।

सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में त्रिवेणी संगम के पास ‘मेले’ में बनाए गए विशाल बुनियादी ढांचे को दिखाया गया है। ये तस्वीरें EOS-04 (RISAT-1A) ‘C’ बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष से इसरो की तस्वीरें दिखाती हैं कि महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और विशाल मेला लगा है।

See also  मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सीएम साय से आशीर्वाद लिया...

एक आंकड़े के अनुसार अब तक 8 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसरो ने बताया कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) ‘सी’ बैंड माइक्रोवेव सेटेलाइट की टाइम सीरीज तस्वीरें 15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024 की हैं।

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) ‘सी’ बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट की टाइम सीरीज तस्वीरें (15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024)…महाकुंभ मेला 2025 के लिए स्थापित की जाने वाली टेंट सिटी (संरचनाओं और सड़कों का लेआउट) के विवरण के साथ-साथ पुलों और सहायक बुनियादी ढांचे के नेटवर्क पर अनूठी जानकारी प्रदान करती हैं।’’

सैटेलाइट द्वारा खींची गईं तस्वीरों में प्रयागराज में भारत की आकृति वाले शिवालय पार्क का निर्माण दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला है और इसे प्रमुख आकर्षण के रूप में डिजाइन किया गया है। तीन अलग-अलग तारीखों पर ली गई तस्वीरों में इस महत्वपूर्ण स्थल के निर्माण को दिखाया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!