Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, खनिज निरीक्षक व तहसीलदार जांजगीर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के पीथमपुर एवं पामगढ़ क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 10 प्रकरण (8 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), खनिज पत्थर के 01 प्रकरण (01 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।
    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं, इससे बचाव के लिए आंखों की सफाई का रखें ध्यान, आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं, पढें क्या हैं लक्षण ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!