Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, नंबर-1 बनी कंपनी, Bajaj, Ather और Ola को छोड़ा पीछे

कुछ साल पहले तक भारत में ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (EV) को केवल भविष्य की तकनीक मानते थे. लोगों को लगता था कि ये वाहन अभी आम इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. लेकिन अब हालात तेजी से बदल चुके हैं. हर महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा उदाहरण TVS Motor है, जिसने हाल ही में 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

TVS ने जनवरी 2020 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube के साथ EV बाजार में कदम रखा था. शुरुआत में इसकी बिक्री काफी धीमी रही क्योंकि यह केवल कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध था. बाद में कंपनी ने इसे धीरे-धीरे पूरे देश में लॉन्च किया, जिससे बिक्री लगातार बढ़ती गई. जब TVS ने EV सेगमेंट में शुरुआत की थी, तब उसका बाजार हिस्सा सिर्फ 1% था. कंपनी को 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तक पहुंचने में लगभग 3 साल का समय लगा. लेकिन इसके बाद बिक्री की रफ्तार काफी तेज हो गई और अगले 1 लाख वाहन केवल 10 महीनों में बिक गए.

See also  डोनाल्ड ट्रंप की वजह जाएगी इन लोगों की नौकरी, लिस्ट में ये नाम सबसे ऊपर...

ग्राहकों के भरोसे ने बनाया नंंबर-1
साल 2023 और 2024 के दौरान सप्लाई चेन से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण EV इंडस्ट्री की ग्रोथ थोड़ी धीमी हुई. इसके बावजूद TVS ने अप्रैल 2025 तक 3 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और कंपनी के डीलर नेटवर्क के विस्तार से बिक्री में जबरदस्त उछाल आया.

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच TVS ने केवल तीन महीनों में 7 लाख से 8 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया. इसी दौरान कंपनी ने अपना नया EV प्लेटफॉर्म और उत्पाद भी पेश किए, जिससे मांग और बढ़ी.

See also  पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी GRP में है पदस्थ

एक महीने में बेचे 50 हजार से ज्यादा स्कूटर
2026 में TVS ने 10 लाख EV बिक्री का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया. मई 2026 में कंपनी ने 51,605 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो उसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है. यह भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी मासिक बिक्री भी है.

Advertisment

TVS की सफलता का एक बड़ा कारण उसका बढ़ता मार्केट शेयर है. 2020 में जहां कंपनी का हिस्सा केवल 1% था, वहीं 2023 तक यह 20% से अधिक हो गया. 2025 में TVS ने 3.15 लाख से ज्यादा EV बेचे और देश की सबसे बड़ी EV निर्माता कंपनी बन गई. भारतीय बाजार में TVS का मुकाबला Bajaj, Ather और Ola जैसी कंपनियों से है.

See also  CG BREAKING: नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

नया रिकॉर्ड बना सकती है कंपनी
2026 में अब तक TVS 2.19 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है. अगर यही रफ्तार बनी रही और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ी, तो कंपनी इस साल अकेले 5 लाख EV बिक्री का नया रिकॉर्ड बना सकती है. साथ ही भारत का कुल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार भी पहली बार 20 लाख वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार कर सकता है.

भारत में अभी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री कुल दोपहिया बाजार का केवल लगभग 10% हिस्सा है. इसका मतलब है कि आगे विकास की बहुत बड़ी संभावना मौजूद है. बढ़ती पेट्रोल कीमतें, खाड़ी क्षेत्र में तनाव और ईंधन को लेकर चिंताओं के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को लंबे समय के लिए बेहतर विकल्प मान रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!