Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लापरवाही पूर्वक मेन रोड, आम रोड में खडे किए 03 बड़े वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों को किया गिरफ्तार, थाना बिर्रा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। लापरवाही पूर्वक मेन रोड, आम रोड में खडे किए 03 बड़े वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों को थाना बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी पेट्राल पंप के पास कुछ वाहन चालको द्वारा मेन रोड पर लापरवाही पूर्वक अपनी वाहनो को खड़ा कर दिए थे जिसमें लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। वाहन चालक ट्रक बलकर वाहन कमांक सीजी 22 वाई 4053 के वाहन चालक पवन कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन आदमपुर थाना सराये ख्वाजा जिला जौनपुर (उ.प्र.), ट्रक वाहन कमांक सीजी 12 ए आर 2699 के वाहन चालक सहाबुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष साकिन लोटो थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड), ट्रक वाहन कमांक सीजी 04 पी सी 2400 के वाहन चालक साहेब दास मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष साकिन गढ़ी थाना गढ़ी जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरूद्ध थाना बिर्रा में अलग अलग अपराध कमांक 178/23, 179/23 एवं 180/23 धारा 283 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 उक्त कार्यवाही पर उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शेख सफी उल्लाह खान, आरक्षक रघुवीर यादव थाना बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा है।

See also  Big breaking jashpur महिला सरपँच की हत्या ! घर मे हुई वारदात ! आनन फानन में ले गए अस्पताल लेकिन, पढिये पूरी खबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!