Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 34 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 13 हजार 600 रूपए समन शुल्क लिया गया…

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 34 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 13 हजार 600 रूपए समन शुल्क लिया गया
      
 जांजगीर-चांपा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 34 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें रंगीन फिल्म कांच  में पर्दे लगे 02 वाहन के चालक से 4000 रुपए मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 01 वाहनों के चालकों से 300 रुपए, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने से 01 वाहन के चालकों से 300 रुपए, अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 17 वाहनों के चालकों से 5100 रुपए, वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं करने वाले 11 वाहनों के चालकों से 3300 रुपए,  नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 01 वाहनों के चालकों से 300 रुपए एवं अन्य धाराओं के तहत 01 वाहनों के चालकों से 300 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।
 वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, समझाइश दी जा रही है।

See also  बड़ी खबर : ज्यादा सामान पर अब प्लेन की तरह ट्रेन में भी लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!