Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिग युवती से जंगल में सामूहिक अनाचार, दोस्तों को किडनैप कर मांगी फिरौती, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार…

जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पामगढ़-शिवरीनारायण मार्ग पर अपने परिचित के साथ घूमने निकली एक आदिवासी नाबालिग युवती को रास्ते में रोककर आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक अनाचार किया। युवती के दोस्तों को बंधक बनाकर परिजनों से मोटी रकम की फिरौती माँगी गई।घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। आदिवासी नाबालिग युवती अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी, तभी राहौद के पास चार युवक दो बाइक और एक स्कूटी में आए और उन्हें रोक लिया। युवती और उसके दोस्त को डराकर जंगल में ले जाया गया। वहाँ आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से घिनौनी हरकत की।इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की और पीड़िता के दोस्तों से मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन लिए। बाद में पीड़िता के दोस्तों को बंधक बनाकर उनके घरवालों से 2 लाख रुपये की फिरौती माँगी। पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि यदि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। भय के कारण युवती ने रातभर यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन अगले दिन उसने साहस जुटाकर अपने परिजनों को जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों—उत्तम प्रताप खूँटे, दुर्गेश सहिस और खगेन्द्र गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं।आरोपियों पर सामूहिक अनाचार, अपहरण, फिरौती और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। आदिवासी समाज और ग्रामीण संगठनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सज़ा देने की मांग की है।
 संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं पूरे थाना चौकी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

See also  देश भर में धड़ल्ले से चल रहा डॉक्टर की उपाधि बेचने का गोरखधंधा, गैरकानूनी तरीके से कई संस्थाएं कुछ हजार रुपये में बेच रहीं फर्जी डिग्रियां...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!