Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ शराब पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी नेतराम कश्यप पिता रोहित कश्यप 32 वर्ष निवासी सीउड, कलाराम रोहिदास पिता ध्वजाराम 32 वर्ष निवासी दहिदा, तेरस राम पिता श्याम लाल 58 वर्ष निवासी दहिदा, राजू सूर्यवशी पिता बीरबल 34 वर्ष निवासी सिउड, अजय कुमार कश्यप पिता प्रकाश कश्यप 32 वर्ष निवासी नवागढ़, रामनाथ कश्यप पिता रोहित 28 वर्ष निवासी सिउड थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला नगदी रकम 33,500 रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 344/24 धारा 3 (2)छ. ग. जुआ अधिनियम 2022 के विधिवत कार्यवाही किया गया।

See also  खरीफ के लिए किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की न हो दिक्कत, सोसायटियों से किसानों को खाद-बीज का लगातार वितरण जारी, खाद-बीज के भंडारण और वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, डी.ए.पी. खाद की मांग और सप्लाई पर रखें विशेष निगरानी...

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा, आर संजय टंडन, कुलदीप खुटे, भुनेश्वर पटेल, बलराम यादव, मुकेश राज, माघवेंद, रामसरकर, रमेश भारद्वाज, जनक कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!