Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली पोस्टिंग; कई थानों में नई तैनाती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीर नगर और राजेंद्र नगर समेत विभिन्न थानों में तैनाती बदली गई है। इसके अलावा महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी बदलाव किए गए हैं।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा के साथ पहुँचे लोहारीडीह, मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को सौंपा दस लाख का चेक, ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली, पीड़ितों और बेगुनाहों को मिलेगा न्याय, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री साव...

महिला थाना और पिंक गश्त में भी बदलाव

आदेश के मुताबिक, खमतराई थाने में पदस्थ ज्योति राजपूत को महिला थाने में भेजा गया है। डीडी नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आमानाका थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में भेजा गया है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाने में तैनात किया गया है। सरस्वती नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ऑसकर केरकेट्टा को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा खम्हारडीह थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

Advertisment

कोतवाली, सिविल लाइन और अन्य थानों में नई तैनाती

See also  गोल्डन बॉय का गोल्डन थ्रो, मंत्री ओपी चौधरी ने नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी…

गुढ़ियारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे को रामनगर चौकी भेजा गया है। कोतवाली थाने में तैनात महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाने में पदस्थ किया गया है। रक्षित केंद्र के एसीपी कोतवाली कार्यालय में कार्यरत प्रधान आरक्षक मेहत्तर सिंह गोआर्य को खम्हारडीह थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को रक्षित केंद्र के एसीपी सिविल लाइन कार्यालय में भेजा गया है। महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली थाने में तैनात किया गया है। वहीं, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े का डीडी नगर थाने के लिए पहले जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें महिला थाने में ही यथावत रखा गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी इस आदेश के बाद शहर के विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

See also  CG NEWS : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!