Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले के 9 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त एवं आर.के. ट्रेडर्स अकलतरा सीलबंद

जांजगीर-चांपा। उप संचालक कृषि के निर्देशानुसार जिले एवं विकासखण्ड स्तरीय कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा जिले के समस्त निजी कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर कीटनाशक विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कारवाई की जा रही है जिसमें अबतक जिले के 09 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त एवं 01 का लायसेंस निलंबन और 48 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें मेसर्स आनंद ट्रेडर्स धनगांव, वि.ख. पामगढ़, मेसर्स पटेल कृषि केन्द्र ग्राम डोंगाकोहरौद, वि.ख पामगढ़, मेसर्स अनुग्रह कृषि केन्द्र तरौद, वि.ख. पामगढ़, मेसर्स श्री कृषि केन्द्र जावलपुर, वि.ख. बलौदा, मेसर्स दया कृषि केन्द्र ग्राम उच्चभि़ठी, वि.ख बलौदा, मेसर्स आनंद ट्रेडर्स, खैरताल, वि.ख. नवागढ़, मेसर्स गुड्डू कृषि केन्द्र लछनपुर, वि.ख. बलौदा, मेसर्स साहू कृषि केन्द्र, कोसा, वि.ख. पामगढ़, मेसर्स विश्वकर्मा कृषि रक्षा केन्द्र, कोसा, वि.ख. पामगढ़ का लायसेंस निरस्त एवं मेसर्स बलाजी  कृषि नैला जांजगीर का लायसेंस निलंबन किया गया है। कीटनाशक निरीक्षण अकलतरा द्वारा दिनांक 02.09.2026 को मेसर्स आर. ट्रेडर्स के विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मेसर्स के द्वारा कीटनाशक अनुज्ञप्ति में स्त्रोंत्र प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नही कराये जाने पर मेसर्स के विक्रय प्रतिष्ठान एवं गोदाम गृह को सीलबंद की कारवाई की गई है।
उप संचालक कृषि जाजगीर ने स्पष्ट किया कि जिले में कही भी बिना लाइसेंस के या लाईसेसधारियों के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के नवीनीकरण कराये बिना कीटनाशकों का विक्रय और कीटनाशक नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जायेगी।

See also  C.G News : धान खरीदी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल! प्रबंधक की मौत ने खोली सिस्टम की परतें, आत्महत्या या सिस्टम का दबाव?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!