Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित, शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता – सांसद कमलेश जांगड़े

आजीविका ऋण मेले में 908 प्रकरणों में 19.43 करोड़ रुपये प्रेषित, 257 प्रकरणों में 16.36 करोड़ रुपये स्वीकृत और 201 प्रकरणों में 10.99 करोड़ रुपये वितरित

विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ, विभागों ने लगाए स्टॉल

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार के तहत आज विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, नगर पंचायत बम्हनीडीह अध्यक्ष रमेश डडसेना, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अध्यक्ष मनीषा चौहान, उपाध्यक्ष उत्तरा सिदार, जनपद सदस्य राकेश केंवट, टिकेश्वर गबेल, आशीष तिवारी, भूपेश तिवारी, भुवन भास्कर यादव, धनु डडसेना, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, सरपंच रामेश्वरी जायसवाल, बालाजी सिंह सिसोदिया, विशाल सिंह सिसोदिया, अमिता लहरे, चेतन दास महंत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

See also  खोखरा में बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, जर्जर उपकरण नहीं बदले जाने से बढ़ी परेशानी

शिविर में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण भी सुनिश्चित किया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से शिविर को आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनाने को कहा।

Advertisment

उन्होंने राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने कहा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

See also  ‘हीरामंडी’ के बाद चमकी फरदीन खान की किस्मत, कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं एक्टर...

शिविर में आयोजित आजीविका ऋण मेले के माध्यम से स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया। मेले में 908 प्रकरणों में कुल 19.43 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित, 257 प्रकरणों में 16.36 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत तथा 201 प्रकरणों में 10.99 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। इस दौरान बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूहों, मुद्रा ऋण, महिला उद्यमी ऋण एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के क्लेम सहित विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान, मोटराईज्ड ट्रायसाइकल, पात्र हितग्राहियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, बी-1, नक्शा, खसरा एवं ऋण पुस्तिका, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को चाबी, नैनो यूरिया, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड, रोजगार कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को पोषण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छ गांव एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

See also  कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्यो की बैठक... कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित कर शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!