Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फ्री में ऐसे चेक कर सकते हैं CIBIL स्कोर, बस मोबाइल से करना होगा ये काम

अगर आपने कभी लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आपने CIBIL स्कोर का नाम जरूर सुना होगा. लेकिन बहुत लोग नहीं जानते कि इसका मतलब क्या है और इसे बिना पैसे दिए कैसे चेक किया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि आप अपना CIBIL स्कोर फ्री में बहुत आसानी से और सिर्फ कुछ मिनटों में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

CIBIL स्कोर क्या होता है?
CIBIL स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है. यह आपकी क्रेडिट योग्यता बताती है. यह आपके पिछले क्रेडिट व्यवहार पर आधारित होता है. जैसे आपने EMI समय पर भरी या नहीं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया, और कर्ज को कैसे मैनेज किया. 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और इससे लोन जल्दी और कम ब्याज दर पर मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

See also  High Cholesterol Effects on eyes: आंखें भी देती हैं संकेत, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल है या नहीं...

फ्री में स्कोर कैसे चेक करें
CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर आप साल में एक बार फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ बेसिक जानकारी डालनी होती है. जैसे PAN कार्ड नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी. जानकारी वेरिफाई होने के बाद आपका क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर दिख जाएगा. इसके अलावा, कई बैंक और फाइनेंशियल ऐप्स भी कभी भी फ्री CIBIL स्कोर चेक करने की सुविधा देते हैं, ताकि आप इसे समय-समय पर ट्रैक कर सकें.

CIBIL स्कोर क्यों जरूरी है
जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक या लेंडर सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर देखते हैं. अगर आपका स्कोर ऊंचा है, तो इसका मतलब है कि आप एक भरोसेमंद उधारकर्ता हैं. कम स्कोर होने पर बैंक को जोखिम लगता है. अच्छा स्कोर होने से न सिर्फ लोन जल्दी मंजूर होता है, बल्कि आपको कम ब्याज दर, ज्यादा क्रेडिट लिमिट, और बेहतर डील्स भी मिलती हैं.

See also  महाराजा महर्षि च्यवन ऋषि का जन्म महोत्सव मनाया गया...

क्या चीजें स्कोर को प्रभावित करती हैं
पेमेंट हिस्ट्री सबसे अहम होती है. अगर आप EMI या क्रेडिट कार्ड बिल देर से भरते हैं, तो स्कोर गिर जाता है. क्रेडिट लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल करना, बहुत सारे लोन एक साथ अप्लाई करना, या पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करना. ये सब चीजें स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती हैं. वहीं, समय पर भुगतान और जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल स्कोर को धीरे-धीरे सुधारता है.

Advertisment

स्कोर सुधारने और बनाए रखने के आसान तरीके
लोन की जरूरत पड़ने से पहले ही अपने स्कोर पर ध्यान दें. हमेशा समय पर बिल और EMI भरें. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लिमिट के 30% से कम रखें. एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई करने से बचें. समय-समय पर अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट चेक करें, ताकि अगर उसमें कोई गलती हो, तो आप उसे ठीक करा सकें.

See also  कोरबा से एक जादुई कलश मिला, विदेश में कीमत अरबों में, शातिर ठगों ने 1.94 करोड़ ठगे 4 गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!