Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा रेलवे स्टेशन के पास नशे का कारोबार, 2 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग पकड़ा गया, साइबर थाना एवं चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

₹64,950 कीमत की 150 नशीली सिरप और 13,800 टेबलेट जब्त

जांजगीर-चांपा, 2 सितंबर 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चांपा थाना पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने नशीली सिरप और टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 1 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर दो व्यक्ति नशीली सिरप एवं टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस टीम ने श्याम होटल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं।

See also  छत्तीसगढ़ : एसपी ने कुसुम प्लांट हादसे की जांच के लिए टीम का किया गठन...

150 नशीली सिरप और 13,800 टेबलेट बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप तथा 13,800 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई। जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब ₹64,950 बताई गई है। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की तथा नशीली दवाओं के स्रोत और इनके संभावित खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Advertisment

मामले में पुलिस ने युवराज दास महंत, निवासी यादव मोहल्ला चांपा तथा अमित गोपाल उर्फ रेशू, निवासी कोरवापारा चांपा को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/26, धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

See also  CG BREAKING : नक्सलियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, मोदी सरकार से शांति वार्ता के लिए मांगी सहमती, गृह मंत्री विजय शर्मा को लेकर कही यह बात

नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर

चांपा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, सुनील सिंह तथा आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बिलासपुर-रायपुर के बीच 8 लोकल ट्रेनें कैंसिल, 2 से 5 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!