Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा करेगी सुंदरकांड पाठ और दीप प्रज्वलन

जांजगीर-चांपा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा 17 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए भाजपा कार्यालय जांजगीर में सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और शुभकामना के रूप में मनाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की जाएगी।
भाजपा जिला संगठन ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करेंगे।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!