Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, प्रणिता अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक- 03 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ’’डायरेक्टर्स एवं प्राचार्या के आत्मीय स्वागत’’ के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा ’’दीप प्रज्ज्वलन’’ कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से भर उठा। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में कक्षा-तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा मन-मोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया गया। जिसने सभा में सबका मनमोह लिया। तत्पश्चात बाल-वाटिका वर्ग में जन्माष्टमी उत्सव की शुभारंभ की गई।
 इसी श्रेणी में स्कूल की शिक्षिका रानू शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं उनके संदेशों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम, कर्तव्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत ’’कक्षा-नर्सरी ’’ के नन्हे कलाकारों द्वारा ’’गो गोविंदा’’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से हुई। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद ’’कक्षा 1-अ’’ के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ’’कक्षा 1-ब’’ की प्रतिभाशाली छात्राओं ’’अनाया गोयल एवं प्रदीप्ति राठौर’’ ने युगल नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके पश्चात ’’एलकेजी’’ के बच्चों ने ’’करके इशारे बता गई रे” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद ’’कक्षा 1-ब’’ के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रस्तुति देकर विभिन्न आकर्षक पात्रों को जीवंत कर दिया। वहीं ’’यूकेजी’’ के बच्चों ने ’’माथे पर पंख मोर” गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को और अधिक रोमांचक बनाते हुए ’’कक्षा 2-अ एवं 2-ब ’’ के विद्यार्थियों ने रिमिक्स गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
उनकी ऊर्जा, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय रही। इसके पश्चात ’’कक्षा 1-अ ’’ की छात्रा ’’रोशेल मिका’’ ने अपनी एकल नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं ’’कक्षा 1-ब ’’ की छात्रा ’’रियांशी सोनवानी’’ ने भी अपने उत्कृष्ट एकल नृत्य से सभी की खूब प्रशंसा प्राप्त की। विद्यालय के डायरेक्टर्स एवं प्राचार्या ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं मंचीय प्रतिभा का विकास करते हैं तथा उन्हें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। शिक्षिका मनीषा मिरे द्वारा बाल-वाटिका वर्ग के कार्यक्रम को पूर्णता की ओर ले जाते हुए। सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन गार्गी सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात् कक्षा-नवमीं से कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थियों के चारों सदनों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसमें अजय, अभय, आदित्य एवं अनंत सदनों के विद्यार्थियों ने बड़-चढ़कर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम बनकर सभी की स्मृतियों में अंकित हो गया।

See also  महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह, मोबाइल नम्बर नहीं होने पर राशन कार्ड की छायाप्रति कर सकते हैं जमा, विवाह पंजीयन नहीं होने पर स्वघोषणा शपथ पत्र जमा किया जा सकता है, पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!