Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराएं, कार्यों को गुणवता और प्राथमिकता से करें पूर्ण- जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम

वीबीजीरामजी योजना में ग्राम पंचायतवार समीक्षा में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
 
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास समय-सीमा में पूर्ण कराने और एनआरएलएम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
 
स्वच्छता गतिविधियों में तेजी लाएं, ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाएं
 
      जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं एनआरएलएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।  उन्होंने सभी कार्यों को प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी उप संचालक पंचायत बरनसिंह मंडावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। विकसित भारतदृजी राम जी योजना की ग्राम पंचायतवार समीक्षा में मानव दिवस सृजन, मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल, एन एम एम एस उपस्थिति, ई-केवाईसी एवं स्वीकृत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वीकृति के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा। बैठक से अनुपस्थित तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों, किस्त भुगतान और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। सीईओ ने अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने, पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता राशि दिलाने तथा ए बी सी श्रेणी के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्रत्येक घर से चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण एवं कलेक्शन, यूजर चार्ज की वसूली, खुले में कचरा फेंकने और कचरा जलाने पर कार्रवाई तथा प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
एनआरएलएम की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने, परिवार समावेशन एवं लोकोस एंट्री, सीएलएफ कटऑफ एंट्री, वीआरएफ तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज में तेजी लाने कहा गया।

See also  राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर एसडीएम पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को राज्य स्तरीय सम्मान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!