छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
खेल में हार जीत एक सिक्का के दो पहलु – राजकुमार साहू, सभापति ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखा किया रवाना

जांजगीर-चांपा। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत महंत में चैंपियंस स्पोर्ट अकादमी द्वारा जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर रविवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और दौड़ जैसी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैंपियंस स्पोर्ट अकादमी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हार जीत तो लगी रहती है, खिलाड़ियों के बीच में हर जीत एक सिक्का के दो पहलू होते हैं, जीतने वाले खिलाड़ी को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और हारने वाले खिलाड़ियों को कभी मायूस नहीं होना चाहिए। श्री साहू प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
देवी भागवत में शामिल हुए सभापति
नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ठकुरदिया में श्रीमद् देवी भागवत यज्ञ एवं दुर्गा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कथाव्यास भागवत भूषण एवं वृंदावन धामवासी शुकदेव के श्रीमुख से देवी भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रीमद् देवी भागवत में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू शामिल होकर देवी भागवत का आनंद लिए। आयोजन के यजमान अशोक साहू एवं नीरा साहू थे।



