Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेपो रेट में कटौती से झूम उठा बाजार, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24850 के पार

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार की सपाट शुरुआत हुई. सुबह करीब सवा नौ बजे बीएसई पर सेंसेक्स 100 अंक नीचे फिसल गया जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 24730 के करीब रही. लेकिन जैसे ही आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का एलान किया गया, उसके बाद शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स 300 अंक ऊपर चढ़ गया तो वहीं एनएसई पर निफ्टी भी 24850 के ऊपर चला गया.

रेपो रेट में कटौती से उछला बाजार

बाजार के ज्यादातर जानकारों को उम्मीद थी कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा सकती है. ऐसे में आरबीआई की तरफ से ये फैसला बाजार के उम्मीद से भी बढ़कर है. इसके बाद घर-कार समेत सभी तरह के लोन और ईएमआई सस्ते हो जाएंगे. आरबीआई का ये कदम न सिर्फ लोगों को लिए एक बड़ी राहत है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था की गति भी बरकरार रखने की उम्मीद है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.25 प्रतिशत बने रहने का अनुमान लगाया है.

See also  मुख्यमंत्री साय से साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

इधर, जिन शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है उसमें एक इंडसइंड बैंक भी है. शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयर में 1.11 प्रतिशत, जबकि टाटा स्टील के शेयर में 0.84 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला. वहीं, एनटीपी भी 0.52 प्रतिशत ऊपर चढ़ा. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के स्टॉक में जहां 0.24% उछला तो वहीं टॉप 5 गेनर में से एक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर भी 0.22 प्रतिशत ऊपर चढ़े.

बैश्विक बाजार में तेजी

Advertisment

इधर, वैश्विक बाजार में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को जापान के निक्केई में 0.31 प्रतिशत का इजाफा दिखा तो वहीं टोपिक्स में 0.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. एएसएक्स 200 में 0.03 प्रतिशत तो वहीं कोस्पी भी 1.49 प्रतिशत उछला है.

See also  एबीवीटीपीएस के विद्युत कर्मियों ने उत्साह से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस...

इससे पहले स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 261 अंक के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 78 अंक की तेजी आई. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!