Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रीपा में उत्पादों की करें बेहतर मार्केटिंग: जिपं सीईओ…

रीपा में उत्पादों की करें बेहतर मार्केटिंग: जिपं सीईओ 
 
 जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के.खुंटे ने किया पामगढ़ ब्लाक के मुलमुला रीपा गौठान का निरीक्षण
 
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. खुंटे ने सोमवार को जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत मुलमुला रीपा गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत जो भी उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं, उनकी बेहतर मार्केटिंग की जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
जिपं सीईओ खुंटे ने मुलमुला रीपा गौठान पहुंचकर कहा कि सुराजी गांव योजना के माध्यम से ग्रामीणों, स्व सहायता समूहों, युवाओं को उद्यमी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें रीपा के माध्यम से विभिन्न रोजगार मूलक गतिविधियों से आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रीपा योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो और किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसको लेकर संबंधित अधिकारी सतत रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने मुलमुला में रीपा अंतर्गत चल रही दोना पत्तल, मसाला निर्माण इकाई को लेकर कहा कि इसका उपयोग बहुत बेहतर तरीके से किया जा सकता है, इसके लिए जरूरी है कि उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग की जाए। इसके अलावा उन्होंने डिस्पोजल कैरीबैग, छत्तीसगढ़ी ढाबा, मशरूम उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित इकाईयों में हिसाब-किताब को दुरस्त रखने कहा। उन्होंने रीपा के अंतर्गत आसपास की जमीन समतलीकरण और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा पाण्डेय उपस्थित थी।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 4 वाहन जप्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!