Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अन्नपूर्णा वस्त्रालय की बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत…

भिलाई। सेक्टर-4 मार्केट स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से युवक गिर गया। छत से गिरने के बाद आनन फानन में युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक इसी दुकान में सेल्समेन के रूप में काम करता था और पाटन से रोज आना जाना कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम सागर सिन्हा बताया जा रहा है। सागर पाटन का रहने वाला था और रोज दुकान आना जाना करता था। साथ में काम करने वाले अन्य साथियों ने बताया कि सागर को रील्स बनाने का शौक था। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद सभी नीचे उतर गए लेकिन सागर ऊपर ही रहा।

See also  10 माह पूर्व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना सारागांंव पुलिस को मिली सफलता...

इस दौरान वह नीचे गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। बताया जा रहा है कि सागर के बहन की कुछ दिनों बाद ही शादी होने वाली है और घर पर इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!