Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

युवा ठेकेदार की पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, रास्ते में हुई मौत

अंबिकापुर। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। वसुंधरा कॉलोनी निवासी चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था और इसका सेवन किया। जहर खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका के परिवार से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। निशा की मौत से पूरे कॉलोनी में शोक का माहौल है।

See also  Raigarh News: ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है और मृतका के मोबाइल और ऑनलाइन शॉपिंग रिकॉर्ड की भी समीक्षा की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!