Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टीसीएल कॉलेज के प्राचार्य को जान से मारने की धमकी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष पर FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले के शासकीय टीसीएल कॉलेज में बड़ा विवाद सामने आया है। कॉलेज के प्राचार्य दूजे राम लहरे ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 सितंबर को दोपहर लगभग 3 बजे वे अपने चेंबर में कार्य कर रहे थे। इस दौरान एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दिनकर जबरन चेंबर में घुस आया और कॉलेज की एक छात्रा की ऑनलाइन अंकसूची पर हस्ताक्षर कराने को लेकर दबाव बनाने लगा।प्राचार्य के मना करने पर आरोपी ने उंगली दिखाते हुए गाली-गलौज किया और चिल्लाकर “देख लेने” की धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच तेजी से की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी - मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण, संभाग का पहला जिला कार्यालय जहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा हुई स्थापित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!