Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नहीं सुनी होगी गोल्ड पर ऐसी भविष्यवाणी, इतनी होगी कीमत, सोचना भी हो जाएगा मुश्किल…

Gold Price,14अप्रैल 2025: कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही थी सोने की कीमत 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है. लेकिन इसके उलट ही पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. अब सोने की कीमत को लेकर Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई है. जिसमें यह कहा गया है कि सोने का भाव 4500 डॉलर प्रति आउंस (1,36,000 प्रतिशत 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वॉर और मंदी के डर की वजह से सोने का भाव 2025 के अंत में 4500 डॉलर प्रति आउंस हो सकता है.

See also  छत्तीसगढ़ के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 9 जुलाई तक करना होगा यह काम, वर्ना…

तीसरी बार गोल्ड के टारगेट प्राइस में इजाफा
Goldman Sachs ने एक बार फिर से गोल्ड के टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. इंवेस्टमेंट बैंकर के रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का 3700 डॉलर प्रति आउंस है. आपको बता दें, यह तीसरी बार है जब Goldman Sachs ने सोने के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. इससे पहले मार्च की शुरुआत में गोल्ड का टारगेट प्राइस 3300 डॉलर प्रति आउंस सेट किया गया था.

क्या है Gold ETF का रेट
बता दें, कि बीते सप्ताह गोल्ड ईटीएफ पहली बार 3200 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस किया था. वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण गोल्ड ईटीएफ का रेट 3245.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया था. सोने की मांग फिजिकल और एक्सचेंज ट्रेड पर काफी बढ़ गई है.

See also  CG SI Result 2024 जारी! 7301 उम्मीदवारों ने मेन्स के लिए मारी बाजी, अब मेन्स की तैयारी शुरू, पहले जान लें ये बातें

आज सोने का भाव
सोमवार 14 अप्रैल के दिन सोने का भाव 100 रुपए तक कम हुआ है. वहीं देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,600 रुपए के ऊपर ही कारोबार कर रहा है.आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं – जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव. सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!