Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित…

ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित
 
     जांजगीर-चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के प्रत्येक परियोजना के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जी-20 एजुकेशन वर्किंग गु्रप द्वारा बच्चों में ई.सी.सी.ई. एवं फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित जागरूकता लाने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम संचालन हेतु गतिविधियों की सूची प्रेषित की गयी थी। जिसके अनुसार ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए यह गतिविधियॉ आयोजित करायी गयी। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के द्वारा मिट्टी के खिलौने एवं माचिस के डिब्बे आदि सामग्री का उपयोग कर खिलौने बनाने गये। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाई गई। बच्चों के लिए फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा कविताएं एवं कहानियॉ सुनाई गई एवं चित्र बनाये गये। बच्चों ने रंगबिरंगी पोशक पहनकर नाटक में भाग लिया। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता हेतु रैली निकालकर जनभागीदारी कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

See also  IPS Bushra Bano: ‘इंशाल्लाह’ वाले वीडियो के बाद IPS बुशरा बानो का तबादला, क्या है पर्दे के पीछे की कहानी?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!