छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नव युवक भक्तों द्वारा निकाली गई जगन्नाथ भगवान की शोभा यात्रा…

नव युवक भक्तों द्वारा निकाली गई जगन्नाथ भगवान की शोभा यात्रा
जांजगीर-चांपा। ग्राम खोखरा में राम मंदिर से बड़े ही धूमधाम से जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जहां घरों घर से पुष्प वर्षा, धूप, दीप नारियल, आरती, प्रसाद अर्पण कर अपने अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वहीं युवाओं में हर्ष उत्साह देखा गया। रथ में गुथे से रस्सी खींच कर और पीछे से धकेल कर कदम-कदम पर मिलने वाली पुण्य का भागीदार बने। जगन्नाथ भगवान की जय जयकारा लगाते हुए पूरे गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रमुख रुप से मनहरण वंदना थवाईत, मनोज थवाईत (गद्दु )सुभाष थवाईत, पिंकू राठौर, राजेंद्र पांडे (गुड्डू) पवन देवांगन, हरनारायण देवांगन, अश्वनी दुबे प्रार्थना एवं माया थवाईत सेवारत थे।



